आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, जनप्रतिनिधियों से मांगे सुझाव
बैठक में अनेक अहम निर्णय लिए गए
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सुल्तानगंज थाना परिसर में महाशिवरात्रि होली आदि आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। जिसमें अनेक अहम निर्णय लिए गए।
बैठक का आयोजन नवागत थाना प्रभारी जयदीप सिंह भदोरिया व मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर सत्यम सोनी की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें थाना क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित नागरिकों से थाना प्रभारी ने आगामी त्योहारों को सौहार्दपूर्ण मनाने के लिए और थाना क्षेत्र की समस्याओं पर अपने अपने सुझाव रखने का कहां जिस पर नागरिकों ने अपने अपने सुझाव सांझा किए और अनेक मुद्दों पर बैठक के दौरान ही अहम निर्णय लिए गए। तथा थाना प्रभारी द्वारा नागरिकों से अपील की गई हमारी हजारों वर्ष पुरानी सभ्यता और संस्कृति को बचाने और राष्ट्र को विकसित बनाने के लिए हमारे बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाना हमारा दायित्व है। जब देश का प्रत्येक बच्चा उच्च शिक्षा हासिल करेगा तभी वह राष्ट्र को विकसित बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकेगा और बुजुर्गों का सम्मान करेगा। शिक्षा से ही अपराधों में कमी आती है।इस अवसर पर डॉ रामप्रकाश गौतम, महेंद्र सिंह राजपूत, नंदन व्यास, पूर्व प्राचार्य बद्री प्रसाद रैकवार, भगत सिंह राजपूत, सईद खान, दीपक राजपूत, शैलेंद्र सिंह राजपूत, सरपंच प्रतिनिधि दरयाव अहिरवार, दीपक अहिरवार, ऋषि रजक आदि अनेक लोगf मौजूद रहे।



