मध्य प्रदेश

कोमल बाई जाट के निधन से छाया शोक

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । स्वर्गीय गोविंद सिंह जी जाट की धर्मपत्नी, बलवान सिंह जाट की भाभी, पू्र्व पार्षद प्रताप सिंह जाट एवं एलएसएस के पूर्व अध्यक्ष शेर सिंह जाट की माताजी तथा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मलखान सिंह जाट की चाची श्रीमती कोमल बाई का 104 साल की उम्र में निधन होने से क्षेत्र में शोक छा गया। और भारी संख्या में लोग उनके निवास पर एकत्रित हो गए। शाम करीब 5 बजे उनकी अंतिम यात्रा निज निवास जाट भवन गढ़ोंईपुर से निकाली जाकर जाट कृषि फार्म पर अंतिम संस्कार किया गया।
आपकी अंतिम यात्रा में सभी धर्म के लोग भारी संख्या में शामिल हुए। विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों सहित राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शोक श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button