मध्य प्रदेशव्यापार

खाद्यान्न दुकानों पर छापामार कार्यवाही, 6 सेंपल लिए, 2 घरेलू सिलेंडर जप्त

नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थो का कारोबार करने वालों के विरूद्ध संयुक्त जांच दल ने की कार्रवाई
सिलवानी। मंगलवार को संयुक्त जांच दल द्वारा खाद्यान्न दुकानों पर छापामार कार्यवाही की भनक लगते ही दुकानदार अपने प्रतिष्ठान बंद कर भाग गए। जांच दल ने दस दुकानों का निरीक्षण किया, जिसमे 6 सेंपल और दो घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए।
कलेक्टर अरविंद दुबे ने जिले में अभियान चलाते हुए नकली और मिलावटी घी, मावा, तेल, दूध सहित अन्य खाद्य पदार्थो का कारोबार करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए कलेक्टर द्वारा संयुक्त जांच दल भी गठित किए गए हैं, जिनके द्वारा नियमित रूप से खाद्य पदार्थो के निर्माण स्थल, प्रतिष्ठानों आदि का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थो के नमूने लेकर जांच की जा रही है। जांच दल द्वारा चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में खाद्य पदार्थो की प्रारंभिक जांच की जा रही है तथा मिलावट पाए जाने पर मौके पर जप्ती और लीगल नमूने लेने की कार्यवाही भी की जा रही है।
इसी क्रम में सिलवानी नगर एवं बम्होरी में राजस्व विभाग, खाद्य सुरक्षा प्रशासन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग तथा पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा खाद्यान प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए खाद्य पदार्थो के परीक्षण हेतु नमूने लिए गए। साथ ही घरेलू गैस सिलेण्डर का व्यवसायिक उपयोग कर रहे प्रतिष्ठानों से गैस सिलेण्डर जप्त किए जाने की कार्यवाही भी की गई।
तहसीलदार डॉ. हर्ष विक्रमसिंह ने बताया कि गुप्ता स्वीट्स पर मावावटी का सेंपल और दो घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए गए वही एक अन्य बिना नाम की दुकान से बिना लाइसेंस के संचालित पर जाने पर नोटिस जारी किया गया। बम्होरी में नेमा स्वीट्स से मावावटी, गुजिया, और बेसन के लड्डू तीन सेंपल, नेमा आइसक्रीम से मावा वर्फी, बेसन के लड्डू दो सेंपल, प्रभु बीकानेर मिष्ठान भंडार से मावा का सैंपल लेने के साथ ही बिना लाइसेंस दुकान संचालन पर नोटिस जारी किया गया। इसके अतिरिक्त पांच छह दुकानो का और निरीक्षण किया गया जिनमे दुकानदारों को आवश्यक साफ सफाई और खाद्य सामग्री को ढक कर रखने और दुकानों पर खाद्य लाइसेंस का डिस्प्ले करने के निर्देश दिए गए हैं। और यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
गठित दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कल्पना आरसिया, तहसीलदार डॉ. हर्ष विक्रमसिंह, उपनिरीक्षक, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, नापतौल निरीक्षण तथा दुग्ध संघ के संबंधित अधिकारी, पुलिस शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button