पुलिस बुधवार को कर सकती है करीब एक दर्जन चोरियों का खुलासा
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को पुलिस ने एक चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धो को पकड़ कर सघन पूछताछ शुरू कर दी है उम्मीद की जा रही है कि बुधवार के दिन नगर में हुई करीब एक दर्जन चोरियों का खुलासा पुलिस कर सकती है।
इस समय जो चोरी की घटनाएं हुई हैं उसमें चोरों ने ना तो मंदिर को छोड़ा और ना मस्जिद को जहां थाने के पीछे मंदिर की दान पेटी तोड़कर नगद राशि चुराई गई वही पठान वाली मस्जिद परिसर से सेंटिंग की प्लेट है और लोहा आदि भी चोर चुराने में पीछे नहीं रहे। कुछ छोटी मोटी चोरी की घटनाओं की तो लोगों ने रिपोर्ट ही दर्ज नहीं कराई। वही चोर कई दुकानों के सिर्फ ताले ही तोड़ पाए किसी के आने की आहट सुनकर वह भाग गए तो कुछ इलाकों में लोगों को ताले तोड़ने की आहट ही सुनाई नहीं दी और वहां पर उन्होंने जमकर हाथ साफ किया लेकिन दशहरा मैदान के सामने सीसीटीवी कैमरे तैड़ने के बावजूद वह कैमरे की निगाह से नहीं बच सके और तीन लोग सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए जिनके हुलिए के आधार पर पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है और पुलिस का तीर सही निशाने पर बैठता नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा, एसडीओपी सुनील कुमार बरकड़े के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन के नेतृत्व में पुलिस पार्टियां बराबर अज्ञात चोरों की तलाश में संदिग्धों को पकड़ कर उनसे पूछताछ में जुटी हुई है। उम्मीद की जा रही है कि बुधवार को करीब एक दर्जन चोरियों का खुलासा पुलिस कर सकती है।



