बाइक और बुलेट की भिंडत, एक युवक की मौत 3 घायल
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
ओबेदुल्लागंज । रविवार को औबेदुल्लागंज के रेलवे ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार दो बाइकों के बीच सीधी भिड़ंत हो गई जिससे एक युवक की मौत हो गई वही 3 अन्य घायल है। टक्कर के बाद बाइक पर बैठे युवक सड़क पर गिर गए हादसे में घायल चार लोगों को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार सलकनपुर तरफ से आ रहे 30 वर्षीय प्रभाकर भिलाला अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक MP04 OY 0450 सवार की सामने से आ रही एक अन्य गाड़ी सवार से टक्कर हो गई जिससे ब्रिज के मोड़ पर मोटरसाइकिल कंट्रोल न हुई और सीधे रेलवे ओवर ब्रिज की दीवार से टकरा गई। और टक्कर इतनी भीषण थी कि एक मोटरसाइकिल सवार के पीछे बैठा 18 वर्षीय संदीप भिलाला सीधा मोटरसाइकिल पर से उछल कर ब्रिज के नीचे लगभग 15 फीट रोड पर जा गिरा वही दूसरा युवक ब्रिज की दीवार से टकराकर बुरी तरह घायल हो गया दोनों को उपचार हेतु भोपाल रेफर किया। वही दो अन्य घायल का इलाज नगर के शासकीय हॉस्पिटल में चल रहा है।
गंभीर रूप से घायल दो युवकों को भोपाल ले जाते समय उनमें से एक युवक 18 वर्षीय संदीप भिलाला पुत्र भगवान दास भिलाला की रास्ते में मौत हो गई बही प्रभाकर भिलाला को गंभीर हालत में हमीदिया भर्ती कराया गया। साथ ही विशाल कुशवाह एवम एक साथी का नगर के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। विशाल कुशवाह बुलेट मोटर साइकिल MP04 ZJ 4368 पर सवार था।



