मध्य प्रदेश
अंग्रेजों के जमाने में बने पुल पर से निकल रहे हैं रोज सैकड़ों वाहन, कई बार हुआ पुल डैमेज

रिपोर्टर : कुन्दनलाल चौरसिया
गौरझामर । गुलाम भारत के दौरान ग़ौरझामर के पास अति प्राचीन ब्रिटिश कार्यकाल में अंग्रेजो के द्वारा बनाया गया तिगरा नदी पर बना पुल जिस पर से आज भी प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में वाहन निकल रहे हैं कई बार पुल पर वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण यह पुल डेमेज हुआ और रिपेयरिंग कर इसे चालू किया जाता रहा यहां बता दें कि यह पुल पहले राष्ट्रीय राजमार्ग 26 पर स्थित था तब इस पुल पर से प्रतिदिन हजारों की संख्या में भारी लागरन ट्रक, बस, जीप, मोटरसाइकिल आदि तरह तरह के वाहन निकल चुके हैं पुल के संकीर्ण तथा अंग्रेजों के जमाने के बने होने से पुल अपनी लंबी उम्र के कारण उम्र दराज हो गया है। एक्सपायर हो चुके पुल के नवीन निर्माण की मांग पुरजोर रूप से की जा रही है।



