कृषिमध्य प्रदेश
उपार्जन केंद्र पर तौल कांटे का जन प्रतिनिधियो ने किया पूजन

सिलवानी । प्रदेश सरकार के द्वारा किसानो से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी की जाना है। इसके लिए उपार्जन केंद्र का निर्धारण किया गया है। चौधरी बेयर हाऊस सांईखे़ड़ा में बनाए गए उपार्जन केंद्र पर तौल कांटे का पूजन जनपद पंचायत अध्यक्ष ठाकुर तरुवर सिंह राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला के द्वारा किया गया। यहां मौजूद किसानो को प्रदेश की भाजपा सरकार की किसान हितेषी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रहलाद सिंह रघुवंशी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लखन चंदेल सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहें।