मध्य प्रदेश

कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए डीए, डीआर वृद्धि का प्रस्ताव शिवराज कैबिनेट में मंजूर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का कर्मचारी हितैषी निर्णय
भोपाल । मध्यप्रदेश के कर्मचारी एवं पेंशनर्स के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 1 जनवरी 2023 से महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत में वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को विधानसभा में कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया गया।
समग्र शिक्षक संघ के प्रदेश संरक्षक मुरारीलाल सोनी ने बताया कि राज्य सरकार ने आज की कैबिनेट मीटिंग में शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में प्रस्तावित वृद्धि को अग्रिम मंजूरी दी है। केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों का जितना भी महंगाई भत्ता बढ़ाया जाएगा, वही मध्यप्रदेश शासन के कर्मचारियों का भी बढ़ाया जाएगा।
*समग्र शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार*
मध्यप्रदेश समग्र शिक्षक संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष सुरेशचंद दुबे, प्रान्तीय संरक्षक मुरारीलाल सोनी, प्रान्तीय महामन्त्री नरेन्द्र दुबे, संजय तिवारी, जेपी शुक्ला, रामदत्त शर्मा, नारायणसिंह हाडा, नारायण सिंह जोशी, सहित सभी प्रदेश पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रदेश के शिक्षक, कर्मचारियों, पेंशनर्स समुदाय की ओर से आभार ज्ञापित किया है।

Related Articles

Back to top button