कांग्रेस ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारी, ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के सिहोरा नगर में अंकुर टायर मनसकरा पर लोकसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में सिहोरा ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर की गई। इस दौरान लोकसभा जबलपुर के प्रभारी पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, पूर्व विधायक नित्य निरंजन खमरिया, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष डॉ नीलेश जैन, वरिष्ठ कांग्रेसी केशव मिश्रा, अशोक खरे, संगठन मंत्री राजकिशोर पटेल, मनीष पटेल, बबुआ पटेल, घनश्याम बड़गैया मंचासीन थे।
ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी पटेल, संगठन मंत्री पवन सोनी, वरिष्ठ सुरेंद्र मिश्रा, पार्षद राजेश चौबे, गणेश दाहिया पार्षद, पूर्व पार्षद राजेश पटेल, अमोल चौरसिया, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बाबा कुरैशी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, संदीप व्यवहार, कुलदीप ठाकुर, पार्षद आलोक पांडे, पार्षद ममता गोटिया, पार्षद रमेश पटेल, पूर्व पार्षद बिज्जू साहू, गिरधर सरावगी, फैज आलम शाह, केके कुररिया, पिंटू गौतम, भूरा ज्योतिषी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी शीघ्र घोषित करने की मांग की। कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद मंसूर मंसूरी ने किया। गुड्डू विश्वकर्मा, दिलीप जैन, पूर्व पार्षद शंकर वंशकार, युसूफ खा, जमीला बानो, शेख साबिर, गुल्लू खान, केके दुबे, अंकुर खरे, राजा दहिया आदि उपस्थित रहे।



