मध्य प्रदेश
गौशाला होने के बाद भी अभी भी आवारा पशु सड़कों पर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । इन दिनों सड़कों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा अभी भी बना हुआ है देखा जाता है कि यह आवारा जानवर बीच सड़क पर बैठकर वाहनों के शिकार हो जाते हैं इसके अलावा बस स्टैंड इतवारा बाजार बुधवारा बाजार मेन रोड व तिगड्डा सभी में लोग इनके शिकार हो रहे हैं यहां विचरण करने वाले दो-तीन आवारा सांड कई लोगों को घायल कर चुके हैं लोगों का कहना है कि जब यहां पर गौशाला बनी हुई है फिर यह आवारा जानवर सड़कों पर क्यों भटक रहे हैं इनकी शीघ्र व्यवस्था होनी चाहिए जिससे लोगों को इन से राहत मिल सके।



