धार्मिक

ग्रामीणों में रही होली की धूम, फागो की महफिल ने बाधा रंगोत्सव की समा

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर के ग्रामीण अंचल कुण्डम में होली पर्व के अवसर में फागो की महफिल में प्रत्रकार हुब्बीलाल च्रकवति ने बाधा समा ।
इस दौरान क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश मंत्री नंदनी मरावी अपने पति डीएस मरावी के साथ पहुंची फागों के रंगारंग कार्यक्रम में। होली पर्व के अवसर पर कुंडेश्वर धाम कुण्डम में होली के इस त्यौहार को लेकर कुंडेश्वर हिरण नदी उद्गम स्थान में परंपरागत अनुसार इस वर्ष भी फागों का जवाबी मुकाबला गायक हुब्बीलाल चक्रवर्ती पत्रकार के द्वारा प्रस्तुत किया गया। संवाद में समुद्र मंथन से माता लक्ष्मी निकली 14 रतन, निकले नारद की कथा चली। इस पर्व पर क्षेत्र से आए लोग लखवारा फाग मंडल के समस्त जनवादक एवं गायक लोग आए सदाफल भोका देवरी, जेतपुरी और कुंडम नगर के सम्माननीय वरिष्ठ जन नागरिक बंधु एवं फाग प्रेमियों संग लोग उपस्थित हुए । होली पर्व के अवसर पर विधायक प्रतिनिधि कमलेश साहू, सोसायटी अध्यक्ष राधेश्याम साहू , जिला अध्यक्ष संतोष सिंह वड़कड़े, कुंडम मंडल अध्यक्ष राजेश साहू, सरपंच राजकुमार साहू ,पूर्व सरपंच गुलाब बर्मन, गायक छोटेलाल रजक, गायक सुग्रीम प्रसाद झारिया, मृदंग वादक पवन कुमार झारिया, मृदंग वादक चौबे लाल झारिया, नगरिया में रत्नेश झारिया, कुंडेश्वर धाम के साधु संत व महंत इस दौरान उपस्थित रहे । वही ग्राम भाजपा मंडल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बंधु व कुण्डम नगर के वरिष्ठ जन वहां कुंडेश्वर धाम में रंगारंग कार्यक्रम फाग सुनने के लिए उपस्थित हुये सभी ने खुशी जाहिर की। इसके साथ साथ सभी ने कलाकारों का उत्साहवर्धन भी बढ़ाया।

Related Articles

Back to top button