क्रिकेट खेलने निकले चार मासूमों की तालाब मे मिली लाशे
शासकीय जमीन पर अवैध रूप से खोदे तालाब बना मौत का कारण
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
रायसेन । रायसेन जिले के मण्डीदीप नगर के सतलापुर तालाब में चार बच्चों की नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार चार दोस्त घर पर बिना बताए क्रिकेट खेलने निकले थे उसके बाद वे तालाब में नहाने गए थे देर रात तक परिवारजन बच्चो को ढूंढते रहे। सूचना के आधार पर सतलापुर के मोजमपुरा तालाब के बाहर चार बच्चों के कपड़े होने की सूचना पर रेस्क्यू टीम बच्चों के शव् प्रशासन एवं लोगों की मदद से तालाब में से निकाल लिए गए ।
बताया जा रहा है की शासकीय जमीन पर यह अवैध रूप तालाब खोदा गया है। पुलिस ने राजस्व विभाग को इस संबंध में जानकारी दी है। पुलिस ने सभी को पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम करके जांच शुरू की।
मंडीदीप नगर के सतलापुर में चावरा विद्या भवन के पास खेतों में खुदाई कर गहरा तालाब तो बना दिया गया, पर उस तालाब पर किसी प्रकार की सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए। जिससे पहले भी कई घटनाएं घटित हो चुकी है, पर इससे भी किसी ने सबक नहीं लिया। जिसके कारण अब चार घरों के चिराग बुझ चुके हैं। चार मासूम काल के काल में समा गए हैं। लेकिन किसी भी जिम्मेदार पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इधर ये बड़ा सवाल है कि इतनी बड़ी खुदाई हुई, इतना बड़ा तालाब बनाया गया पर इस और किसी भी जिम्मेदार, जन प्रतिनिधि और अधिकारी का ध्यान नहीं गया। वही इस घटना से सभी स्तंभ है कि 24 घंटे से ज्यादा का समय गुजर जाने के बाद भी अभी तक किसी जिम्मेदार पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब सवाल खड़ा होता है कि इस अवैध खुदाई की जांच कर क्या उचित कार्रवाई की जाएगी या फिर ये चार मौत होने के बाद भी कार्रवाई ठंडे बस्ते में डाल दी जाएगी।



