क्राइम

जमुनिया में चोरी की बड़ी वारदात, चोरों के हौसले बुलंद, बड़ी-बड़ी चोरियों को दे रहे अंजाम

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । घटना 12 जून 2023 की रात्रि समय 12 से 3 के बीच चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। ग्राम कोड़ा जमनिया के नरेंद्र पटेल जो कि किसान है गल्ला व्यापारी भी है। जिनकी लगभग तीन लाख और आज की कीमत लगभग 5 लाख के जेवरात 270000 नगदी मकान के पीछे के गेट का कुंदा खोल कार चोरी कर ले गए पीछे दो-तीन खेतों के बाद एक सूटकेस मिला जिसमें सारे जेवरात रखे थे सूटकेस तोड़कर जेवरात निकाल ले गए । सूटकेस वही खेत पर एवं सारे डिब्बे खेत पर फेंक गए घर के अंदर कमरों में सारा सामान बिखरा पढ़ा हुआ है। बक्सा पेटी सब खोलकर सामान निकाल कर बाहर फेंका और चोरी को अंजाम दिया। नरेंद्र पटेल का कहना था कि हम ऊपर लेंटर में सो रहे थे समझ नहीं पाए और यह लोग नीचे पीछे से घुसकर चोरी को अंजाम दिया लगभग 3 बजे रात में पानी गिरने की वजह से नीचे उतर कर आए जब देखा तो सब सामान बिखरा पड़ा था रात में ही 100 नंबर को फोन लगाया 100 नंबर से जानकारी मिली गाड़ी खराब है सुबह स्वयं थाना देवरी जिला रायसेन जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एएसआई कमलेश सिंह राजपूत देवरी द्वारा जानकारी दी गई धारा 357, 470 कायम कर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। विवेचना जारी है बहुत जल्द चोरों को पकड़ा जाएगा।

Related Articles

Back to top button