खेल

कबड्डी प्रतियोगिता बरमान ने देवरी टीम को हराया

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । उदय एकता मंच के तत्वधान में नगर के शहीद प्रकाश स्टेडियम में एक दिवसीय बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी डॉ देवेंद्र धाकड़ उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला देवरी और बरमान के बीच खेला गया जिसमें बरमान की बालिका टीम ने देवरी टीम को हराकर प्रतियोगिता जीती । विजयी टीम को डॉ देवेंद्र धाकड़ द्वारा पुरस्कार दिया गया वही प्रतियोगिता के आयोजन में मुख्य रूप से शुभम भाटी, नितेश अवस्थी, आशु हुसैन, लाला माहेश्वरी, रेहान खान सहित युवा एकता मंच के सभी साथियों का सहयोग रहा मैच में कॉमेंट्री अनिल पुरोहित द्वारा की गई इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में देवरी नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी, उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद चौरसिया, तहसीलदार दिनेश कुमार बरगले, परियोजना अधिकारी खुशबू अग्रवाल, रणधीर रघु, इरशाद खान, राघवेंद्र शर्मा पार्षद, अशोक रघुवंशी, रजनी मरकाम, लखन कहार, प्रिंस जैन, भगवत चौरसिया, ऋषभ जैन, मलखान मेहरा, पंकज माहेश्वरी, आशु चौरसिया मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button