मध्य प्रदेश
जरुआ मार्ग की हालत खस्ता युवाओं ने मिट्टी डालकर किए गड्ढे बंद
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जहां एक और सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की जाल बिछाए हैं वहीं कई इलाकों में घटिया निर्माण की पोल खुलना शुरू हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक ग्राम तुलसीपार से जरूआ जाने बाली मुख्य सड़क पर जगह-जगह गड्ढे उभर आए हैं और सीमेंट मार्ग पर गिट्टिया निकल आई हैं जिसके कारण मार्ग का बुरा हाल है। आने जाने वाले राहगीरों को होने वाली परेशानी को देखते हुए एवं स्वयं के आवागमन में आ रही परेशानी के मद्देनजर गांव के युवाओं गजेंद्र यादव, अनुज, अमन , शिवम, दीपेश यादव ने मार्ग के गड्ढे भरने का बीड़ा उठाते हुए मिट्टी और कवेलू के टुकड़ों से गड्ढों को भरने का काम शुरू किया ताकि आवागमन में होने वाली असुविधा दूर हो सके। साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से गुणवत्ता पूर्वक मार्ग निर्माण कराए जाने की मांग की है।



