क्राइम

जेवरात चमकाने के नाम पर ठगी, युवकों की बातों में आकर चमकाने के लिए दिए थे जेवर

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । मंगलवार को बरेली में जेवरात चमकने के नाम पर एक महिला ठगी का शिकार हो गई। दो युवक सोने-चांदी के जेवर को चमकने के नाम पर असली आभूषण लेकर फरार हो गए। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लगी हुई हैं।
जानकारी के अनुसार मारुति नगर में रहने वाले देवेंद्र मेहरा की पत्नी संस्कृति मेहरा ने दी युवकों की बातों में आकर अपने जेवर उन्हें चमकाने के लिए दे दिए। दोनों युवक पाउडर डालकर सोने की चेन और दो अंगूठी साफ करने लगे। इस दौरान युवकों ने उक्त जेवरात को बदलकर एक लाल पोटली देकर चलते बने। उन्होंने महिला से कहा था कि 10 मिनट बाद पोटली खोलना, तब यह चमकते हुए दिखाई देंगे। संस्कृति मेहरा को कुछ शक हुआ, तब तक दोनों युवक वहां से जा चुके थे। पोटली खोलकर देखी तो उसमें असली जेवर नहीं थे। इस रिपोर्ट पर बरेली पुलिस कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उक्त युवकों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। आभूषणों की कीमत लगभग 40 हजार बताई जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही युवक

Related Articles

Back to top button