क्राइम

ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, महिला की मौत, रफ्तार पर नही लग रही रोक

खरीदारी करने आई थी देवरी भाई के साथ
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । हर दिन रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहन सरपट दौड़ते हुए नजर आते हैं। कई बार इन वाहनों के कारण हादसे हो चुके, मगर इनके विरुद्ध ठोस कार्रवाई नहीं हो पाती। शुक्रवार शाम को भी इसी तरह का हादसा हुआ, जब अवैध रुप से रेत का परिवहन कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली का जब टायर पंचर हो गया। तब उसने रेत भरी ट्रॉली को प्रेशर से एनएच 45 रोड पर ही बीच में खाली करके भाग गया। इस दौरान नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार दौड़ रहे कई वाहन पलटने से बच गए। इसी बीच एक बाइक सवार को ट्रक ने रेत से बचने के चलते टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर बैठी महिला की मौत हो गई और चालक गंभीर रुप घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महिला सुमन धाकड़ उम्र 30 वर्ष ग्राम आलीवाड़ा की रहने वाली थी। वह तीन दिन पहले जबलपुर से मायके आई हुई थी और उसके दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। वह अपने रिश्ते के भाई के साथ खरीदारी करने बाइक से देवरी आई थी। इसके बाद लौटकर आलीवाड़ा जाने लगी तब गोरखपुर के पास हाइवे पर यह हादसा हो गया। गंभीर रुप से घायल महिला को नरसिंहपुर ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

Related Articles

Back to top button