क्राइममध्य प्रदेश

डबल मर्डर कांड, परिजनो ने किया शव लेने इंकार, आरोपियों के अतिक्रमण हटाने और गिरफ्तारी की मांग

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । रायसेन जिले के उदयपुरा थाना अंतर्गत ग्राम कुचवाड़ा में हुए खूनी संघर्ष में सरपंच पति जीतेन्द्र रघुवंशी उर्फ प्रमोद ओर उसके भाई विवेक रघुवंशी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी इस संघर्ष में 5 लोग घायल हुए जिनमे पटवारी सचिव और तीन परिजन घायल घायलों को बरेली अस्पताल से भोपाल रेफर किया गया पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद।
मंगलवार की शाम ओशो जन्मस्थली कुचवाड़ा में जमीन नपती को लेकर उपजे विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया और गोलियां बरसना शुरू हो गयी आरोपी राममूर्ति राहुवंशी ओर 7 अन्य ने धड़ाधड़ गोलियां बरसाना शुरू की जिससे दो लोगो की मौके पर मौत हो गयी 5 घायल हो गए गाँव मे सन्नाटा पसर गया और आरोपी हत्याकांड कर फरार हो गए उदयपुरा पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया बाकी चार को जल्द गिरफ्तार करने की बाद पुलिस ने कही ।
आपको बता दे ग्राम में विकास कार्य के चलते सड़क और नालियों का सीमांकन किया जा रहा था मौके पर सरपंच पति सहित पटवारी सचिव मौजूद थे उसी समय आरोपियो ने यह घटना को अंजाम दिया रात भर चली कवायद बरेली शवगृह में परिजनों ने शवों को लेने से इंकार किया । परिजनों की मांग थी कि आरोपियों के अवैध निर्माण तोड़े जाए, प्रशासन की लाख समझाइश के बाद भी परिजन अड़े रहे दोपहर 1 बजे एसडीएम सन्तोष मुद्गल के लिखित आश्वासन पर दो दिन में कार्यवाही करने की बात पर धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ और शव अंत्येष्टि के लिए कुचवाड़ा हुए रवाना । पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में शवो का अंतिम संस्कार होगा। गाँव मे गम का माहौल ।

Related Articles

Back to top button