डॉ प्रभुराम चौधरी ने किया कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

व्यूरो चीफ़ : संजय द्विवेदी
रायसेन । ग़ैरतगंज मध्यप्रदेश शासन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा रविवार को ग्राम वनखेड़ी में लघु वनोपज संघ के माध्यम से 6.41 लाख रू लागत से बनने वाले 750 मीटर ग्रेवल रोड तथा ग्राम नरवर में आयोजित कार्यक्रम में नरवर बांस प्लांटेशन एवं बांस प्लांटेशन आरएफ 395 से ग्राम मोतियाखेड़ा की ओर 9.87 लाख रू की लागत से बनने वाले 1160 मीटर लम्बे ग्रेवल रोड का भूमिपूजन किया गया।
टेकापार गैरतगंज में लघु वनोपज संघ के माध्यम से टेकापार में 7.55 लाख रू की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण एवं टेकापार देवनारायण मंदिर में दर्शन कर प्रदेश में सुख शांति के लिये प्रार्थना की।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश जैन, नप.उपाध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय जैन (संजू), मण्डल उपाध्यक्ष हरिकृष्ण, गौर, मण्डल महामंत्री व्रन्दावन अहिरवार, पार्षद बीएल राय, मुकेश ठाकुर, युवा भाजपा नेता अभिषेक शर्मा (मुनमुन), जेके जैन, सुधीर शर्मा, देवेश जैन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
