मध्य प्रदेश

तालाब मे डूबने से दो बच्चों की मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

गैरतगंज तहसील के कस्बा गढ़ी का मामला
रिपोर्टर : मसूद पटेल
रायसेन। ज़िले की गैरतगंज तहसील के क़स्बा गढ़ी में सोमवार को एक तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। बच्चे पास के तालाब में नहाने गए थे जहां से शाम तक वापिस न आने के बाद उनकी खोजबीन हुई तब जाकर घटना का पता चला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा गढ़ी निवासी फ़ईम खां राइन का 12 वर्षीय पुत्र फ़ैसल एवं अनवार चौधरी का पुत्र अमन‌ 12 वर्ष गढ़ी के नजदीक एक खेत में बने निजी तालाब में दोपहर को नहाने गए थे। पर देर शाम तक घर वापिस नहीं लौटे। बच्चों के घर नहीं पहुंचने पर उनकी खोजबीन शुरू की गई तो तालाब की पार पर बच्चों के कपड़े रखे मिले। इसके बाद ग्रामीणो और पुलिस की मदद से तालाब से बच्चों को निकाल कर पीएम के लिए गैरतगंज अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकठ्ठा हो गए। मौका स्थल पर तहसीलदार बीके सिंह, नायब तहसीलदार नीरु जैन, थाना प्रभारी महेश टांडेकर, गढ़ी पुलिस सहित एवं प्रशासन की टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की तथा घटना का पंचनामा बनवाया। इस घटना के बाद मृतक बालकों के परिजनों एवं रहवासी क्षेत्र में मातम का माहौल है। मृतक बालक फ़ैसल कक्षा 8 वी एवं अमन कक्षा 7 वी का छात्र था तथा शासकीय मिडिल स्कूल गढ़ी में पढ़ रहे थे।

Related Articles

Back to top button