नगर परिषद पलेरा के सीएमओ की कार्यप्रणाली से पार्षद गण प्रताड़ित

पार्षदों के कामों को तवज्जो नहीं दे रहे सीएमओ दिलीप पाठक
वार्ड नंबर 1 के पार्षद ने लगाए गंभीर आरोप
रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । नगर परिषद पलेरा के सीएमओ की कार्य प्रणाली पर वार्ड नंबर 1 के पार्षद अशोक राज नापित के द्वारा अभद्रता करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं वार्ड नंबर 1 के पार्षद के द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित करके बताया गया कि नगर परिषद पलेरा के सीएमओ दिलीप पाठक की कार्य प्रणाली से आहत होकर मैने अपने पार्षद पद से इस्तीफा लिखा था अध्यक्ष को मैंने इस्तीफा दिया था कि यदि नगर परिषद के कर्मचारियों के द्वारा मेरी नहीं सुनी जाएगी तो इससे अच्छा है पांच पार्षद पद से त्यागपत्र दे दूं आवेश में आकर मेरे द्वारा नगर परिषद अध्यक्ष को पत्र सौप दिया था। अशोक राज नापित ने बताया कि श्री रामनवमी पर जवारे विसर्जन का कार्यक्रम किया जाता है जवारे मेरे वार्ड से गुजरते हैं इसलिए मेरे द्वारा नगर परिषद के कर्मचारियों से एवं सीएमओ से एक टैंकर पानी उपलब्ध कराने की बात रखी गई थी जिस पर सीएमओ के द्वारा ना ही पानी उपलब्ध कराया गया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया जिससे मेरे सम्मान ठेस पहुंची है जिसका मेरे द्वारा त्यागपत्र जारी किया गया था जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया आज अध्यक्ष एवं पार्षदों के द्वारा सहमति बनाकर त्यागपत्र को वापस लिया है नगर में फैलाई जा रही अफवाह पर भी मेरे द्वारा विराम लगाया जाता है कि मैंने अभी पार्षद पद से इस्तीफा नहीं दिया है नगर परिषद का एक ऑडियो भी वायरल हुआ है जिसमें पार्षदों को कर्मचारियों के द्वारा दो कौड़ी का बताया जा रहा है जिसकी मैं कड़ी निंदा करता हूं जिम्मेदार कर्मचारी एवं अधिकारी इस तरह की अशोभनीय बात नहीं कर सकते मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं यदि प्रतिनिधियों की नहीं सुनी जाएगी तो आगे कलेक्टर से सीएमओ पर कार्रवाई किए जाने की मांग की जाएगी।



