क्राइम

दो युवकों के बीच हुए विवाद के बाद चला चाकू, स्कूटी में भी लगाई आग

गंभीर घायल युवक को हमीदिया अस्पताल भोपाल किया रैफर
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन
। भोपाल-सागर स्टेट हाइवे पर सेंट्रल बैंक के सामने सोमवार की सुबह करीब 9 बजे दो युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद उसकी स्कूटी में भी आग लगा दी। जिससे स्कूटी जलकर पूरी तरह खाक हो गई। चाकू लगने से घायल हुए युवक को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां उसकी हालत नाजुक होने की वजह से उसे भोपाल रेफर कर दिया गया है।
कोतवाली पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 9 बजे पटेल नगर निवासी सागर बेदी एवं मुकेश ठाकुर के बीच कहा सुनी हो गई। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि मुकेश ने सागर पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद उसकी स्कूटी में आग लगा कर भाग गया। हमले में घायल सागर को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button