मध्य प्रदेश

धनगवा रोड़ पर वाहनों की आवाजाही बड़ी, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना

ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
रायसेन । गैरतगंज से धनगवा जाने वाले सिंगल पट्टी रोड़ पर बड़े वाहनों जैसे ट्रक, रेत से भरे और खाली डम्फरो की आवा जाही बढ़ने से ग्रामीणों और सुबह-शाम टहलने बालों के लिए इन तेज़ रफ़्तार वाहनों से दुर्घटना का अंदेशा बढ़ गया है।
धनगवा रोड़ से बड़े वाहनों का आना जाना इसलिए शुरू हो गया है कि गैरतगंज से सिलवानी जाने वाले मोड़ बूढ़ागंज चेकपोस्ट (बैरियल) लगा हुआ है जिस पर व्यपारिक वाहनों को पैसा देना पड़ता है उन पैसों को बचाने के चक्कर में अब वाहन चालकों ने धनगवा रोड़ का उपयोग शुरू कर दिया है, वाहनों की तेज़ रफ़्तार के कारण जो कभी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।

Related Articles

Back to top button