पिंन टूटने से गैस सिलेंडर की गैस लीक, भीषण दुर्घटना टली

लीक सिलेंडर को करंजुआ पुल के पास फेंका
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । रविवार की रात करीब 9 बजे उस समय भीषण दुर्घटना टल गई जब लोगों की सूझबूझ से गैस सिलेंडर से गैस रिसाव रोकने में असफल होने पर तत्काल गैस सिलेंडर को सावधानी पूर्वक घटना स्थल से दूर करंजुआ नदी के पुल के पास निर्जन स्थान पर फेंकना पड़ा बताया जाता है कि गौरझामर के मेन रोड स्थित हनुमान चौराहा पर चाउमीन की दुकान लगाने वाले एक दुकानदार के गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में लगी पिन अचानक टूट जाने के कारण उसमें से बड़ी मात्रा में गैस का रिसाव रुक नहीं रहा था परिणाम स्वरूप गैस के फैलने से आगत दुर्घटना की आशंका को देखते हुए लोग घटनास्थल से भाग खड़े हुए। गनीमत यह रही कि लोगों की सतर्कता के कारण गैस रिसाव के समय गैस में आग नहीं लग पाई इस बीच आनन-फानन में तुरंत गैस सिलेंडर को घटना स्थल से काफी दूर करंजुआ नदी के पुल के पास फेंकना पड़ा और उसे तब तक नहीं उठाया जब तक उसकी गैस पूरी तरह है खाली नहीं हो गई लोगों की सूझबूझ से बहुत बड़ी गंभीर दुर्घटना होने से बच गई।



