क्राइम

पिपरिया ब्रिज के पास खून से लथपथ घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा मिला युवक

बरेली । सोमवार को बरेली नगर के पिपरिया ब्रिज के पास खून से लथपथ घायल अवस्था में सड़क पर युवक पड़ा मिलने से नगर में दहशत का माहौल हो गया।
युवक के गले में गंभीर निशान, युवक दिनेश धाकड़ उम्र 30 साल निवासी पिपरिया रोड बरेली को गंभीर हालत में बरेली अस्पताल में प्राथमिक उपचार के भोपाल रेफयर किया गया।
जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे 45 पिपरिय रोड ब्रिज के पास मोटर साइकिल के साथ खून से लथपथ दिनेश धाकड़ घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा था।, शहर में कई तरह की चर्चाएं चल रही है। जनचर्चा है कि घायल दिनेश धाकड़ की सुबह कुछ लोगो से कहा सुनी हुई थी।
इस संबंध में थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू का कहना है कि दिनेश धाकड़ सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा मिला है। जांच का विषय कि युवक वाहन दुर्घटना या हादसा हुआ है पुलिस हर तथ्य पर जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button