बाइक और कंटेनर की टक्कर, एक की मौत, दूसरा युवक घायल
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । सोमवार को उदयपुरा थाना मुख्यालय से लगभग 9 किमी दूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्तिथ ग्राम भोपतपुर के स्टैंड पर सोमवार की शाम लगभग 4 बजे एक कंटेनर और मोटरसाइकिल की आमने की भिड़ंत हो गई, जिसमे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हुआ है, जिसे उदयपुरा अस्पताल में भर्ती किया गया है।
एसआई रामसिंह ठाकुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुर से दो युवक नीरज प्रजापति पुत्र कन्हैयालाल प्रजापति उम्र 24 साल और आकाश पुत्र लालजीराम विश्वकर्मा उम्र 20 साल, मोटरसाइकिल से अपने गांव से उदयपुरा के समीपवर्ती गांव कानीवाड़ा बारात में शामिल होने जा रहे थे।
आमने सामने भिड़ंत हुई
सोमवार की शाम 4 बजे भोपतपुर के स्टैंड पर एक कंटेनर से इनकी सीधी भिड़ंत हो गई। जिसमें आकाश विश्वकर्मा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि नीरज प्रजापति के सिर के साथ दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आई। जिसके बाद एम्बुलेंस की मदद से मृतक और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुरा लाया गया। जहां घायल को प्राथमिक उपचार दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ‘ने फिलहाल मार्ग कायम कर जांच में लिया है।



