मध्य प्रदेश

बारिश में गड़बड़ाई बिजली, ग्रामीणों को उठानी पड़ रही परेशानी

बिजली न होने से कई गांवों में नहीं हो पाई पानी की आपूर्ति, उमस से परेशान हुए लोग
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । बारिश के चलते बीच बीच में गड़बड़ाई बिजली व्यवस्था ने लोंगों को परेशान कर रखा है। बिजली न मिलने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार शाम को 33 केवी फाल्ट होने से कई घण्टों बिजली गुल रही। जिससे ग्रामीणों को समस्या उठानी पड़ी। लोग उमस से परेशान रहे। बिजली न होने से कई गांवों में पानी की आपूर्ति नही हो सकी। लोंगों ने बिजली न होने की जानकारी लेने बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन लगाया, लेकिन स्पस्ट जानकारी नही मिली।
पानी भरे खेतों में गिरा विधुत पोल:- उमरियापान क्षेत्र के खलरी फीडर में भनपुरा और डूंडी गांव के बीच खेतों में 11केवी का विधुत पोल अचानक गिर गया। जिससे कि क्षेत्र में बिजली बाधित रही। किसानों ने विधुत पोल गिरने की जानकारी बिजली विभाग के कर्मचारियों की दी। जिसके बाद विधुत कर्मियों की एक टीम मौके पर पहुँची। सुधार कार्य कराया, जिसके बाद घरों में बिजली पहुँची। हालांकि पानी भरे खेतों में विधुत पोल गिरने से सुधार कार्य करने पहुँचे विधुत कर्मियों को परेशानी उठानी। एक दूसरे के कंधों में बैठकर सुधार कार्य किया।
गूंडा में खराब पड़े दो ट्रांसफार्मर:- ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में गूंडा गांव में सोसायटी के सामने लगा बिजली ट्रांसफार्मर बीते एक महीने से खराब पड़ा है। गांव के लोंगों को बिन बिजली के अंधेरे में रहना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के लोगों की रात अंधेरे में कटती हैं। बारिश के मौसम में रात को जीव जंतुओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि अनेकों बार बिजली विभाग के अधिकारियों की ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी दी गई।महीने भर बीत जाने के बाद न विधुत कर्मियों ने ट्रांसफार्मर बदला न ही सुधार कराया। जिसके चलते गांव के ग्रामीण परेशान है। बिजली न होने से सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है।इसके अलावा गूंडा गांव में ही ग्राम पंचायत भवन के समीप खेर माता प्रांगण में लगा बिजली ट्रांसफार्मर सालों से बंद पड़ा है। ग्रामीणों को शिकायत के बाद भी बिजली विभाग के जिम्मेदार इस तरफ सुध नही ले रहे हैं।बिजली ट्रांसफार्मर शोपीस बनकर विधुत खंभों के सहारे खड़ा है।

Related Articles

Back to top button