मध्य प्रदेशराजनीति

भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने निकाली वाइक रैली

सिलवानी। केंद्र की मोदी सरकार के सफल 9 साल पूरे होने पर प्रदेश भर में भाजयुमो के द्वारा बाइक रैली निकाल कर नागरिको को सरकार की 9 साल की उपलब्धि से अवगत कराया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को भाजयुमो के द्वारा भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, युवा नेता दुर्गेश प्रताप सिंह राजपूत, विस्तारक ऋषव शुक्ला के नेतृत्व में नगर मे वाइक रैली निकाली गई। जो कि बजरंग चौराहा से प्रारंभ होकर गांधी चौक, पुराना बस स्टेण्ड, शिवाजी नगर, तहसील तिराहा,शनिचरा, हौली चौक, बुधवारा बाजार आदि स्थानो से गुजरती हुई कम्यूनिटी हॉल पहुंची। जहां कि समापन किया गया। समापन अवसर पर कार्यकर्ताओं को भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला व विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक ने संबोधित किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला कहां की 9 साल की मोदी सरकार तथा प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्ध्यिो का वर्णन कर कार्यकर्ताओ से आव्हान किया कि वह प्रत्येक बूथ पर पहुंच कर अपना बूथ, मजवूत बूथ अभियान को सफल बनावे तथा कांग्रेस की जन विरोधी नीतियो से जनता केा अवगत करावे।

Related Articles

Back to top button