भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के सदस्यों के साथ मारपीट, जिला अस्पताल में दो सदस्य भर्ती

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह l जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी मारुताल टोल पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी पार्टी के तीन सदस्यों के साथ दो फोर व्हीलर में आए लोगों ने आकर लाठी और रांडो से हमला कर दिया, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया गया है कि कुछ काम से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के सदस्य विक्रम पिता त्रिलोकसिंह निवासी वितली, जगदीश पिता दुर्जन सिंह जामुनखेड़ा उम्र 44 वर्ष और पूरनसिंह लोधी निवासी तेंदूखेड़ा फोर व्हीलर से जा रहे थे तभी चार पहिया वाहन से आए लोगों ने लाठी रांडो से हमला कर दिया, जिन्हें घायल हालत में इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जबलपुर नाका चौकी से एएसआई अभय सिंह, आरक्षण अजय पटेल और सैनिक महफूज अहमद खान ने पहुंच कर घायलों से जानकारी लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।