मर्डर का LIVE VIDEO: बाइक टकराने के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या
रिपोर्टर : रामकुमार राजपूत
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले से मर्डर का लाइव वीडियो (LIVE VIDEO OF MURDER) सामने आया है. गाड़ी टकराने को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि बदमाशों ने चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे (CCTV) में कैद हो गई है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के मुताबिक घटना हीरा नगर थाना क्षेत्र का है, जहां युवक रितेश जाधव की चाकू गोदकर हत्या की गई है जनकपुरी कॉलोनी में गाड़ी टकराने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद प्रथम और विक्की नाम के बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
इस तरह के हमले से ऐसा लगता है कि बदमाशों में पुलिस का तनिक भी खौफ नहीं है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल हीरा नगर थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जिले में क्राइम की वारदात लगातार बढ़ रही है।



