नशा मुक्ति अभियान नाटक, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । युवा महोत्सव अंतर्गत छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में प्रभारी प्राचार्य डॉ आरती धुर्वे की अध्यक्षता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ. दिव्या शुक्ला के मार्गदर्शन में युवा महोत्सवज्ञ अंतर्गत सोमवार को रूपांकन एवं साहित्यिक विधाओं का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत – नाटक अभिनय विधा प्रभारी डॉ अभिलाषा चौरसिया एवं डॉ नीमा सिंह के मार्गदर्शन में नाटक अभिनय विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया।
जिसमें नशा मुक्ति अभियान नाटक में, प्रथम स्थान – शिवानी एंड ग्रुप ने प्राप्त किया।
पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता – प्रभारी डॉ दिव्या शुक्ला एवं डॉ जयप्रकाश अवस्थी, डॉ आशीष पांडे, मो.रहवर रजा मंसूरी के मार्गदर्शन में आयोजित की गई । जिसमें प्रथम स्थान – प्रिया मेहरा, द्वितीय स्थान पलक तिवारी
तृतीय स्थान -स्वाती बर्मन ने प्राप्त किया।
प्रश्नमंच प्रतियोगिता प्रभारी डॉ अरुणा दास एवं डॉ ईश्वरदीन चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित की गई । जिसमें प्रथम स्थान – साक्षी यादव, द्वितीय स्थान -प्रद्धुम्न गुप्ता, तृतीय स्थान – संगम रजक ने प्राप्त किया।



