माता-पिता सहित बेटा पर लाठी और धारदार हथियारों से हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रिफर
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । एम्बुलेंस 108 के सहयोग से सामुदायिक अस्पताल बकस्वाहा जिला छतरपुर से माता-पिता सहित बेटा को सिर, हाथ- पैर और अन्य जगह गंभीर चोट आने पर रविवार देर रात 11 बजे इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया। जिनका उपचार दमोह जिला अस्पताल में डयूटी रत डॉक्टर आरिफ और जावेद ने कर भर्ती किया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगाराम पिता खिलान दौदेरिया उम्र 60 वर्ष, गीता पति गंगाराम उम्र 50 वर्ष और बेटा सौरभ पिता गंगाराम उम्र 20 वर्ष धर्मपुरा पाली रोड, बक्सवाहा जिला छतरपुर का इलाज चल रहा है। घायल सौरभ दोदेरिया ने बताया कि जमीन पर हम लोग कई वर्षों से रहवास कर रहे और गांव के ही हरिश्चंद्र, राम सिंह, रमेश व महेंद्र यादव लगातार जमीन पर कब्जा जमा कर खाली कराने की धमकी को लेकर विवाद हुआ। जहां उन्होंने आकर लाठी, हंसिया चलाकर घायल किया है। वहीं डॉक्टर के अनुसार बताया जा रहा है कि लाठियां, धारदार हथियार से माता-पिता सहित बेटा घायल हुआ है, जिनका उपचार चल रहा है पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।



