मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान द्वितीय चरण के तहत कस्बा बम्होरी में लगाया गया शिविर

रिपोर्टर : फारूक मंसूरी
बम्होरी। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान द्वितीय चरण के अंतर्गत बुधवार को सिलवानी तहसील के कस्बा बम्होरी के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों की 67 सेवाओं के पूर्व में लंबित आवेदनों के निराकरण की कार्यवाई की गई, साथ ही नए आवेदनों को लेने के साथ-साथ उनका भी निराकरण किया गया।
शिविर में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान द्वितीय चरण के तहत राजस्व विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, सामान्य प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, ऊर्जा विभाग, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग, पीएचई विभाग सहित अन्य विभागों के 36 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका निराकरण किया गया।
ग्राम पंचायत लोगों के द्वारा अपनी समस्याओं के आवेदन दिए गए संबंधित विभागों को पहुंचाया गया एवं तत्काल समस्याओं का निराकरण किया गया । शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का विस्तार से बताया गया उपस्थित रहे ।राजस्व में 15 आबेदन 10 का निराकरण13 आबेदन अन्य विभाग के आयजिनका निराकरण नही हो पाया। कई लोग ऐसे भी जिनको ओलाबृष्टि का मुआवजा नही मिला
शिविर में जिला पंचायत सीईओ अंजू भदौरिया, जनपद अध्यक्ष तरुवर सिंह राजपूत सहित जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button