रंजिश पर मारपीट, सिर में डंडा लगने से दो गंभीर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली | रायसेन जिले के बरेली तहसील के ग्राम मोतलसिर गांव में मूंग कटाई को लेकर मजदूरों में तीन दिन पहले विवाद हुआ था, जिसे गांव के लोगों ने समझा -बुझाकर शांत कर दिया था, लेकिन उस पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार की सुबह राजाराम अहिरवार और मुकेश अहिरवार के फिर एक-दूसरे के आमने सामने आने पर उनके बीच मारपीट हो गई। और सिर में घातक चोट आने पर राजाराम और हल्के भैया को रायसेन जिला चिकत्सालय रेफर किया गया है।
पुलिस थाना से प्राप्त जानकारी अनुसार मोतलसिर गांव में मंदिर के सामने एक बार फिर राजाराम अहिरवार और मुकेश अहिरवार के बीच विवाद हो गया। इस दौरान मुकेश अहिरवार और आकाश अहिरवार ने राजाराम अहिरवार और हल्के भैया पर डंडे से हमला कर दिया । घटना की जानकारी परिजनों ने डायल 100 को दी।
सूचना मिलते ही मौके पर 100 डायल पहुंची और घायल राजाराम अहिरवार और हल्के भैया को सिविल अस्पताल बरेली लेकर पहुंची, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रायसेन रेफर कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद मुकेश अहिरवार और आकाश अहिरवार फरार हो गए। बरेली थाना प्रभारी आशीष सप्रे ने बताया कि पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है।



