मध्य प्रदेश

रायसेन जिले के 3 युवकों की नर्मदा नदी में डूबने से मौत

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
सीहोर । सोमवार को सीहोर जिले के रेहटी थाना अंतर्गत ग्राम जहाजपुरा में नहाने के दौरान नर्मदा जी में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई है।
तीनो मृतक रायसेन जिले के हैं। पुलिस के अनुसार तीनों बच्चे माथनी गांव में रिश्तेदार के यहां आए थे। एसडीआरएफ की टीम ने तीनों बच्चो के शव को बाहर निकाल लिया है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया रेहटी थाना पुलिस जांच में जुटी है।
1- सौरभ नागर उम्र 26 वर्ष ओबैदुल्लागंज,
2- प्रियांशु नागर उम्र 19 वर्ष ग्राम दिवटिया, रायसेन
3- हर्ष नागर उम्र 19 वर्ष ग्राम इटाया, रायसेन

Related Articles

Back to top button