मध्य प्रदेश

युवाओं ने सड़क पर घूम रही गायों के सींगों पर लगाया रेडियम

सिलवानी। नगर में बड़ी संख्या में आवारा गायें घूम रही हैं। स्टेट हाईवे पर आए दिन वाहनों की चपेट में आने से इन गायों की मौत हो रही है। बाइक चालक भी हादसे का शिकार हो रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए युवाओं ने सड़कों पर घूमने वाली गायों के सींगों पर रेडियम लगाया।
युवाओं का कहना है रात में वाहन चालक गायों को नहीं देख पाते हैं और वाहन से टकराने से गायों की मौत हो जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए गायों के सींग पर रेडियम लगाया गया है। इस कार्य में जितेंद्र पाल, संयम सराठे, विकास साहू, दीपक साहू आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button