मध्य प्रदेश

प्रशासन गाव की ओर अभियान के तहत परसौरा, ढिमरोली, माला मैं लगा कैंप

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज। 19 से 24 दिसंबर तक मनाए जा रहे सुशासन सप्ताह के दौरान 19 दिसम्बर से राष्ट्रव्यापी अभियान ‘‘प्रशासन गांव की ओर‘‘ शुरू किया गया र है। 21 दिसंबर को यह कैंप ग्राम परसौरा, ढीमरौली और माला मैं एसडीएम सौरभ मिश्रा, तहसीलदार एस आर देशमुख की उपस्थिति में लगाया गया जहां पर अधिकारियों द्वारा स्वयं अपने हाथों से फार्मर रजिस्ट्री पीएम किसान ई-केवाईसी स्वयं करके देखी।
अभियान के तहत जनसेवा संबंधी शिकायतों कि भी किया गया। शिविर के माध्यम से आमजन की समस्याओं का तत्काल समाधान किया गया। एसडीएम सौरभ मिश्रा ने ग्रामीणों से इन विशेष शिविरों में भाग लेकर शासन की सेवाओं व योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है। वहीं इस अभियान में ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई एवं पात्र हितग्राहियों को इन योजनाओं का लाभ दिलाया गया।

Related Articles

Back to top button