क्राइम

विद्युत चोरी का प्रकरण दर्ज, चोरी की बिजली जलाने पर हुई कार्यवाही

रिपोर्टर : मिथलेश मेहरा
उदयपुरा । स्थानीय अस्पताल परिसर के पास पूरन नोरिया की नास्ता की दुकान पर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों की जांच करने पर डायरेक्ट लाइट जलती पाई गई। पूरन नोरिया की दुकान पर कई वर्षों से विद्युत चोरी की जा रही थी ।
उदयपुरा विद्युत अधिकारी अनुराग सिन्हा को जव विद्युत चोरी की सूचना प्राप्त हुई तो तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए ।vपूरन नोरिया के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है ।ज्ञातव्य हो की पूरन नोरिया के विरुद्ध 1 वर्ष पूर्व बरेली थाने में अवैध शराब बेचने को लेकर भी मामला दर्ज किया गया है बीते वर्ष जननी वाहन में बरेली पुलिस ने देशी मदिरा जप्त कर कार्यवाही की थी ।
विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 138 : इस धारा के अनुसार बिजली चोरी करने वालों को दंडित किया जाता है। आपको बता दे की धारा 135 में बिजली चोरी और धारा 138 के तहत चोरी के इरादे से बिजली के मीटर से साथ छेड़छाड़ से जुड़े मामले आते हैं।

Related Articles

Back to top button