कृषिमध्य प्रदेशव्यापार

टमाटर किसानों की टुड़ाई बंद, सब्जी मंडी में गिरे दाम, भाड़ा निकलना हुआ मुश्किल

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जनपद पंचायत जबेरा के ग्राम पंचायत गूढा में किसानों ने टमाटर तूडाई बंद कर दी है, क्योंकि दमोह सब्जी मंडी में टमाटर के दाम बहुत कम हो गए हैं। राजू पटेल, एक स्थानीय किसान ने बताया कि उन्होंने आधा एकड़ में टमाटर लगाया था, लेकिन अब टमाटर तूडाई और भाड़ा नहीं निकल रहा है, इसलिए वे खेतों में टमाटर तूडाई नहीं कर रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के साप्ताहिक हॉट बाजार में 10 के 4 किलो टमाटर भी नहीं बिक पा रहे हैं यह समस्या न केवल गूढा में है, बल्कि अन्य जगहों पर भी टमाटर किसानों को कम दामों के कारण नुकसान हो रहा है।जबेरा जनपद क्षेत्र में भी टमाटर किसानों को इसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button