शराब दुकान हटाने दुकान हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठी महिलाएं
महिलाओं के बीच सड़क पर बैठने से बने तीन घंटे जाम के हालात
प्रशासन के आश्वासन पर समाप्त किया महिलाओ ने धरना
सिलवानी । तहसील के सांईखेड़ा ग्राम के रहवासी क्षेत्र में स्थित देशी विदेशी शराब की दुकान को हटाए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री की लाड़ली बहने व भांजियों ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिलाए एकत्रित होकर स्टेट हाईवे 15 सागर बरेली मार्ग पर चटाई, दरी बिछाकर बीचो बीच सड़क पर बैठ गई। तथा नारेबाजी करने लगी। महिलाओं के बीच सड़क पर बैठ जाने से जाम के हालात बन गए। जाम की जानकारी लगते ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुचें व महिलाओं को समझाईस दी। बताया जा रहा है कि सुबह के समय करीब 10 बजे पाला ग्राम जाने वाले मार्ग के रहवासी क्षेत्र से शराब दुकान हटाए जाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में महिलाए बीच सड़क पर बैठ कर मांग के समर्थन में नारेबाजी करने लगी। बीच सड़क पर महिलाओं के बैठ जाने से जाम के हालात बन गए। सड़क के दोनो तरफ वाहनो की कतार लग गई। जाम की जानकारी मिलते ही पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा आंदोलनकारी महिलाओ से चर्चा की तथा जाम समाप्त करने की समझाईस दी। लेकिन महिलाओ का कहना था कि जब तक रहवासी क्षेत्र से शराब की दुकान नही हट जाती तब तक नही हटेगें। सड़क जाम हो जाने से नागरिको को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। दोनो तरफयात्री वाहन सहित अन्य छोटे बड़े वाहनो की कतार लग गई। प्रशासन जाम को समाप्त किए जाने की समझाईश देता रहा। प्रशासन और आंदोलन कारी महिला और बालिकाओं की काफी बहसबाजी भी हुई।
1 अप्रैल को भी लाड़ली बहनो व भाजियों ने किया था शराब दुकान के सामने सीताराम संकीर्तन
सांईखेड़ा ग्राम के रहवासी क्षेत्र से शराब दुकान हटाए जाने की मांग को लेकर 1 अप्रैल को भी मुख्यमंत्री की लाडली बहनो तथा भांजियों ने ग्राम के रहवासी क्षेत्र में संचालित शराब दुकान हटाए जाने की मांग को लेकर शराब दुकान के समाने सीताराम संकीर्तन प्रारंभ किया था। तब भी प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन देकर आंदोलन समाप्त करा दिया था। उस समय मामले को लंबित रखा गया था। लेकिन 20 दिन बाद भी रहवासी क्षेत्र से शराब दुकान ना हटने से एक बार फिर महिलाओं आवेदन दिया है। का गुस्सा फूट पड़ा और वह शुक्रवार को अपनी मांग को लेकर पुन: बीच सड़क पर धरने पर बैठ गई।
महिलाओं ने समाप्त किया जामः सांईखेड़ा ग्राम में महिलाओं के द्वारा रहवासी क्षेत्र से शराब दुकान हटाए जाने की मांग को लेकर किया जा रहा घरना आंदोलन प्रशासनिक अधिकारियों की समझाईस तथा आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया। यहां पर महिलाओं ने मौके पर पहुचें तहसीलदार छोटेगिरी गोस्वामी को एक ज्ञापन सौंपा। तथा रहवासी क्षेत्र से तत्काल ही शराब की दुकान हटाए जाने क मांग की। बताया जा रहा है रहवासी क्षेत्र शराब दुकान के पास ही धार्मिक स्थल है जह कि प्रतिदिन सुबह व शाम के समय बड़े संख्या में महिलाए व अन्य श्रद्वालुओं धार्मिक अनुष्ठान करने जाते है।
इस संबंध में रवीश श्रीवास्तव, एसडीएम, सिलवानी का कहना है कि सांईखेड़ा ग्राम में रहवासी क्षेत्र से शराब दुकान हटाए जाने की मांग से कलेक्टर कार्यालय को अवगत कराया गया है। महिलाओं ने शराब दुकान हटाए जाने का आवेदन दिया गया है।



