अज्ञात कारणों से महिला ने साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से फांसी लगाई

रिपोर्टर : नसीम अली
रायसेन । रायसेन जिले सांची ब्लाक के अंतर्गत ग्राम अंबाडी में अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिंकी शाक्या पति गुलाबसिंह शाक्या निवासी गद्दी करार अंबाड़ी ने अपने ही घर में साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से फांसी लगा ली। जिससे पिंकी शाक्या की मौत हो गई। जब सुबह 8 बजे के लगभग घर वालों ने देखा कि पिंकी ने फांसी लगा ली तो तुरंत दीवानगंज चौकी पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी, चौकी प्रभारी बीरबल सिंह अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटना स्थल पर ही महिला के मायके वालों को बुला लिया गया था। महिला गुनगा थाना के गांव सुकल्या की रहने वाली थी।
पोस्टमार्टम जहां हो रहा था वहां पर ही महिला के मायके वाले पहुंच गए थे थाना प्रभारी ने मायके वालों को बताया कि हमने मामला पंजीबद्ध कर लिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी पुलिस ने महिला को पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीवानगंज भेजा गया जहां पर पोस्टमार्टम के उपरांत शव को परिजन के सुपुत्र कर मामले को पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।
थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी ने कहा है की देखने से प्रतीत होता है कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कि है मामला पंजीबद्ध कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह साफ हो पाएगी।



