मध्य प्रदेश

सफलता के शिखर पर पहुँच रही बेटियां

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 10 वी कक्षा के परिणाम में दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के रामादेही गाँव के सुदामा घोषी की बेटी कृतिका घोषी ने 500 में से 490 अंक अर्जित करते हुये 98% प्राप्त किये और प्रदेश की मेरिट लिस्ट में पांचवा स्थान हासिल किया।
अपनी बेटी की इस सफलता पर पिता सुदामा घोषी जिनकी-मोटर बाइंडिंग की दुकान है, वह भावुक हो गये।
कृतिका ने अपने बेहतर परिणाम का श्रेय अपने परिजनों और शिक्षकों को दिया है, इस अवसर पर बडे पिताजी डॉ.राजकुमार घोषी ने भी बेटी के सफल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि- पूरे परिवार में आज हर्ष व्याप्त है।
साथ ही नगर के लोगो ने भी रामादेही गाँव से आकर नगर में निवासरत सुदामा घोषी के परिश्रम को बेटी की सफलता का प्रतीक मानते हुये कहा कि नगर सहित आज संपूर्ण जिले का नाम आज इस बेटी ने गौरवान्वित किया है।

Related Articles

Back to top button