खेलपर्यावरणमध्य प्रदेशमनोरंजनहेल्थ

समर कैम्प मुख्य थीम गतिविधियों आधारित मॉड्यूल का प्रदर्शन

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा । सीएम राइज शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय साईंखेड़ा में 1 मई से 15 मई 2024 का समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
मध्यप्रदेश शासन शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष अनुसार सत्र 2024-25 के लिए समर कैम्प का आयोजन किया गया।
इस समर कैम्प की मुख्य थीम गतिविधियों आधारित मॉड्यूल का प्रदर्शन रहा, जिसमें मनोरंजन पूर्ण गतिविधियों के साथ नृत्य-संगीत, खेल-क्रीड़ा, पुस्तकालय और कंप्यूटर सहित कृषि वानिकी एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ बनाने का प्रदर्शन किया गया।
इस कैम्प में विभिन्न विधाओं में विद्यार्थियों ने अपना पंजीयन कराया। इसके उपरांत मॉड्यूल अनुसार प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न विधाओं में पारंगत करने समय सारणी अनुसार अवसर प्रदान किया गया। लगभग 90 विद्यार्थियों ने इसमें सहभागिता प्रदान की। प्रशिक्षक अनुराग द्विवेदी के द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न देश भक्ति एवं शैक्षणिक जिम्मेदारियों से सम्बंधित नृत्य एवं संगीत का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें सी एम राइज विद्यालय की महत्ता पर प्रकाश डालने वाला लोकगीत हम तो सी एम राइज जेहे आकर्षण का केंद्र रहा। विद्यालय के संगीत शिक्षक तरुण श्रीवास्तव एवं रिया श्रीवास ने संगीत गायन-वादन पर वर्कशॉप के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया।
पुस्तकालय विद्यालय के पुस्तकालय प्रभारी रीतेश अवस्थी ने पुस्तकालय को पुस्तकालय कक्ष के बाहर लाकर पुस्तकों का एक छोटा सा संसार प्रांगण में तैयार किया। जिसने विभिन्न विषयों से सम्बंधित पुस्तकों की विस्तृत जानकारी तथा पुस्तकालय का जीवन में महत्व को रेखांकित किया। संस्था के खेल प्रशिक्षक आदित्य द्विवेदी ने इंडोर तथा आवश्यकतानुसार आउटडोर खेलों जैसे शतरंज, कैरम, वॉलीबॉल, क्रिकेट आदि के साथ साथ योगा एवं प्राणायाम को प्रदर्शित किया। पुण्यप्रताप वर्मा एवं भानु खरे ने कोडिंग सहित एम एस ऑफिस का प्रशिक्षण प्रदान किया। संस्था के कृषि विभाग के व्हीटी संतोष बड़कुर ने विद्यार्थियों को विभिन्न फसलों की जानकारी देते हुए समय सारणी अनुसार पादप जगत के साथ साथ प्राणिजगत की विभिन्न बारीकियों से न केवल अवगत कराया अपितु विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए इनका महत्व समझाया।
समर कैम्प प्रभारी भानुप्रताप राजपूत ने कैम्प की समस्त गतिविधियों को मॉड्यूल के अनुरूप संचालन कर कैम्प को उद्देश्यपरक बनाया। चंद्रशेखर बसेडिया ने समर कैम्प से सम्बंधित समस्त दस्तावेजों का संधारण कर उपस्थिति को निरंतर बनाये रखने पुरजोर प्रयास किया।
संस्था प्राचार्य चंद्रकांत विश्वकर्मा ने कुशल मार्गदर्शन में लाल सिंह लोधी, हरिगोविंद पटेल, सरदार सिंह राजपूत, सत्यवती कौरव, भाईजी चौधरी , संतोष बड़कुर, भानु खरे ने विशिष्ट सहयोग दिया।
समर कैम्प के समापन को अत्यंत भव्यता के साथ संपन्न किया गया। जिसमें विद्यालय के अनेक शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति प्रदान की।
इस अवसर पर अर्चना तिवारी, सोनू बुधौलिया, रत्ना राजपूत, प्रियंका अग्रवाल, रूपसिंह कुशवाहा, अखिलेश मेहरा, आज़ाद पटेल, आकाश उपाध्याय, मनीष तिवारी, मुकेश विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button