स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने गॉवों में लाड़ली बहनाओं को स्वीकृति पत्र किए वितरित
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी गैरतगंज जनपद पंचायत के ग्राम गढ़ी, रसीदपुर, जुझारपुर, अंधियारी तथा जमुनिया में आयोजित मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत लाड़ली बहनों को स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके पश्चात गैरतगंज में आयोजित लाड़ली बहना योजना अंतर्गत स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम में भी लाड़ली बहनों को स्वीकृति पत्र प्रदानकिए।इसी तरह सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी मेहगांव परव रिया , चोपड़ा चांदना पहुंचे यहां लाड़ली बहनों को स्वीकृति पत्र घर घर प्रदान किए।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी 9 बजे भोपाल से प्रस्थान कर सुबह 11 बजे ग्राम गढ़ी पहुचें। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत लाड़ली बहनों को स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी दोपहर 12.30 बजे ग्राम रसीदपुर में, दोपहर 1.30 बजे ग्राम जुझारपुर में,दोपहर 3 बजे ग्राम अंधियारी में तथा शाम 4.15 बजे ग्राम जमुनिया में आयोजित लाड़ली बहना योजना अंतर्गत लाड़ली बहनों को स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए।इस अवसर पर भागचंद चौरसिया, सरपंच गढ़ी सैयद मसूद अली, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर देवनगर भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष अमन सक्सेना उपस्थित हुए।स्वास्थ्य मंत्री शाम 5.15 बजे गैरतगंज पहुचें तथा यहां मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत लाड़ली बहनों को स्वीकृति पत्र वितरित किए।



