क्राइम

युवती ने की आत्महत्या : पिता बोले- कोई लड़का मोबाइल पर करता था परेशान

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । रायसेन शहर के वार्ड ग्यारह पटेल नगर मोहल्ले में 20 वर्षीय संजना विश्वकर्मा पुत्री सोनू विश्वकर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटी के पास मोबाइल देखकर पिता ने उसे डांट फटकार लगाई थी। इसके बाद बेटी ने पढ़ाई वाले कमरे में जाकर दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जब उसके भाई ने खिड़की में से देखा तो बहन फंदे पर झूल रही थी। उसने यह जानकारी अपने पिता को दी। वह तुरंत अंदर पहुंचे तो कोहराम मच गया।इसके तदुपरांत मृतका युवती संजना को फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने चेकअप के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन गमगीन हो उठे।युवती की खुदकुशी के मामले की जांच पड़ताल फिलहाल कोतवाली पुलिस कर रही है।

Related Articles

Back to top button