क्राइम

चोरों को पकड़ने पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे : सराफा व्यापारियों को दी समझाईश – चोरी का माल न खरीदें

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । रायसेन शहर के सांची मार्ग पर स्थित भारत विहार कॉलोनी वार्ड नं 4 में शुक्रवार- शनिवार की रात में हुई चोरी की जांच पुलिस कर रही है। चोरी के मामले में थाना प्रभारी मनोज सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस कॉलोनी पहुंची और सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इस दौरान कॉलोनी में लगे कई सीसीटीवी कैमरा में कुछ संदिग्ध लोग रात में आते जाते नजर आ रहे हैं।
रविवार सोमवार को पूरे दिन कोतवाली थाने की पुलिस चोरों की तलाश में जुटी रही। वहीं शहर के सर्राफा व्यापारियों को भी पुलिस द्वारा जागरूक किया गया है, कि वह किसी भी प्रकार का चोरी का माल ना खरीदें।इस आधार पर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। हम आपको यह बता दें चोरों द्वारा भारत विहार कॉलोनी के दो मकानों को निशाना बनाया था। जिसमें से एक मकान में से सोना चांदी के जेवरात सहित नगदी चुरा ले गए थे। शहर में बढ़ती चोरियां पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई है।चोरी का सुराग लगाने में अभी तक चोर गिरोह का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

Related Articles

Back to top button