मध्य प्रदेश

सेवा, संस्कार और समर्पण का अनूठा संगम है सेवा भारती : भार्गव

हरीश मिश्र, बरिष्ठ पत्रकार
विदिशा । सेवा भारती द्वारा आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार प्रकट करते हुए राजेश भार्गव, विदिशा विभाग समन्वयक, सेवा भारती ने कहा कि धरती पर नवरात्रि उत्सव की उमंग है ।बस्ती-बस्ती भगवा ध्वज लहरा रहे हैं, भक्त आदिशक्ति की आराधना में डूबे हुए हैं। घर-घर में कन्याओं का पूजन हो रहा है। सेवा, संस्कार और समर्पण का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है । हिन्दू समाज की सूरत और सीरत में बदलाव आ रहा है। परिवर्तन की इस संध्या बेला में सेवा भारती संकल्पित है जिसका परिणाम देखने को मिल रहा है। लगातार उपेक्षित वर्ग की बस्तियों में सेवा, संस्कार और समरसता के लिए लोग आगे आ रहे हैं।
उक्त अवसर पर रामकिशोर जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला सह संचालक ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज बच्चों में संस्कार की कमी आई है, वे बड़ों की बातें नहीं मानते, उनका सम्मान नहीं करते‌। यह समस्या‌ घर-घर में बहुत प्रबल होती जा रही है। इसके लिए समाज और परिवार जिम्मेदार है । हमारे पास बच्चों के लिए समय नहीं है। यदि आप चाहते हैं कि बच्चे आपकी बातें मानें, सम्मान दें तो उनको संस्कार देना होंगे। उन्हें समय देना होगा। सही गलत का अंतर समझाना होगा।
कार्यक्रम में श्रीमती प्रीति शर्मा , नगर पालिका अध्यक्ष, ज्योति शाह पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, वर्षा अग्रवाल, देवांश अग्रवाल, रोहित गर्ग, अमोल अग्रवाल, आकाश चौबे, मोंटी रैकवार, अमित कुशवाह, सचिन जैन गोवर्धन सिंह, सुनीता सोनी एवं संस्कार केंद्र की शिक्षिकाएं उपस्थित थीं ।

Related Articles

Back to top button