क्राइम

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर मौत, पुलिस ने मामला दर्ज

रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
सिंग्रामपुर । दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर मंगलवार की दरमियानी रात को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक मौके पर ही मौत हो गई । जानकारी लगते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
मामला जबेरा थाना के सिंग्रामपुर चौकी के फलको मंदिर के पास का बताया जा रहा है। जबलपुर से कमलेश राय पिता झुन्नीलाल राय उम्र 36 वर्ष अपने ग्राम पिपरिया सिंगोरगढ जा रहे थे जैसे ही सिंग्रामपुर गुबरा के बीच फलकों नाला के अंधी मोड़ के पास पहुंचे तभी अचानक सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही कमलेश राय की मौत हो गई जानकारी लगते ही सिंग्रामपुर चौकी प्रभारी आरएस रिछारिया स्टाफ के साथ घटना स्थल पर पहुंचे मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए मृतक की शिनाख्त के बाद पंचनामा कार्यवाही करके शव को पोस्टमार्टम के लिए जबेरा शासकीय हॉस्पिटल पहुंचाया गया मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button