क्राइम
अज्ञात व्यक्ति को अज्ञात चार पहिया वाले वाहन ने कुचल, पुलिस पहुंची

ब्युरो चीफ : संजय द्विवेदी
ग़ैरतगंज । रविवार की रात्रि में लगभग बारह बजे गैरतगंज और बूढ़ागंज के बीच जय हिंद पेट्रोल पंप के सामने एक अज्ञात व्यक्ति को अज्ञात चार पहिया वाले वाहन ने कुचल दिया। जिनसे उस व्यक्ति के घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई । ग़ैरतगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।
अज्ञात व्यक्ति की फोटो के आधार पर पहचान होने पर थाना गैरतगंज को सूचित करें । मृतक के पास कोई वाहन नही मिला है। इस कारण मृतक गैरतगंज नगर या गैरतगंज क्षेत्र का रहने वाला होने का अनुमान लगाया जा रहा है।



