मध्य प्रदेश

अतुल खरे को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई, आयुक्त एवं संचालक हुये शामिल

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
भोपाल । मध्यप्रदेश भोपाल के द्वारा जनसम्पर्क विभाग से अतुल खरे को सेवानिवृत्ति पर जनसम्पर्क संचालनालय में भावभीनी विदाई दी गई। इस समारोह में आयुक्त जनसम्पर्क संदीप यादव एवं संचालक रौशन सिंह शामिल हुए।
विदाई समारोह में आयुक्त जनसम्पर्क संदीप यादव ने कहा कि सरकारी गतिविधियों के कारण शासकीय व्यक्ति अपनी व्यस्तता के चलते सामाज में रुचि की गतिविधियों में इच्छा होते हुए भी अनेकों बार शामिल नहीं हो पाते है। साथ ही उन्होंने कहा कि अतुल खरे सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक गतिविधियों में शामिल होकर अपना योगदान देंते रहेंगे । उन्होंने अतुल खरे और उनके परिवार के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये आभार व्यक्त किया।
विदाई समारोह में संचालक रौशन सिंह ने कहा कि अतुल खरे ने विभाग की अनेक शाखाओं में पदस्थापना के दौरान अपनी कार्य-कुशलता और संवेदनशीलता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवक के जीवन में सेवानिवृत्ति का दिन भी महत्वपूर्ण होता है। व्यक्ति को इसे भी आनंद के रूप में लेना चाहिये। उन्होंने अतुल खरे के उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री प्रेस प्रकोष्ठ में पदस्थ संयुक्त संचालक अशोक मनवानी और सहायक संचालक राजेश पाण्डेय ने भी अतुल खरे के साथ किये गये कार्य अनुभव को याद किया। आभार प्रदर्शन अपर संचालक जीएस वाधवा ने किया। अतुल खरे ने विगत वर्ष 1991 में जनसम्पर्क विभाग में अपनी सेवाएँ शुरू की थीं। इस दौरान वे मुख्य रूप से जनसम्पर्क कार्यालय छिंदवाड़ा, जबलपुर और संचालनालय भोपाल की विभिन्न शाखाओं में पदस्थ रहे। अतुल खरे ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है।

Related Articles

Back to top button